जरूरतमंद बच्चों के बीच मना राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा का जन्मदिन*स्कूल बैग बांटकर मानव सेवा का लिया संकल्प 

News Desk
2 Min Read

आज मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी माननीय श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी का जन्मदिन दीनदयाल वार्ड स्थित स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर मनाया एवं इस दौरान बच्चों को तन्खा जी द्वारा लगातार कई वर्षों से किया जा रहे मानव सेवा के कार्यों की जानकारी देकर मानव सेवा हेतू प्रेरित किया, जिसमें अनेकों लोगों का इलाज, स्वस्थ शिविर, स्वास्थ्य संबंधित बड़े-बड़े उपकरणो का इलाज हेतू उपलब्ध करना, जबलपुर में फ्लायओवर की नींव

रखना,जबलपुर को उप राजधानी बनाने का मुद्दा संसद में उठाना,जबलपुर को औद्योगिक रूप से एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, जबलपुर में कमजोर हवाई सेवा को सुचारित रूप से चालू करना, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान मिनी कैबिनेट लगाना, कांग्रेस संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाना एवं मार्गदर्शन देना एवं विभिन्न राजनीतिक सामाजिक आर्थिक कोर्ट में लंबित मामलों में उचित न्याय दिलाने का प्रयास करना जैसे अनेकों कार्य शामिल है स्कूल के नन्हे बच्चे ने तन्खा सर का केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की, बच्चों के बीच मनाये गये इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद जितिन राज एवं राजा रैकवार रहे, कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने श्री तन्खा के जीवन से प्रेरित होकर मानव सेवा का संकल्प लिया इस दौरान शिवम हल्दकार,मनोज दुबे,सौरभ मिश्रा,सनत मिश्रा, गगन गुप्ता,आशुतोष शुक्ला,बसंत ठाकुर,सचिन जैन सहित अन्य युवा उपस्थित रहे.

 

Share This Article