उत्कृष्टता बनाए रखना ही लक्ष्य एम डी सुनील तिवारी एमपी ट्रांसको में नवागत अभियंताओं से संवाद

News Desk
1 Min Read

जबलपुर । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में नवागत सहायक अभियंताओं के साथ मुख्यालय शक्तिभवन जबलपुर में परिचयात्मक संवाद आयोजित किया गया। प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कहा कि प्रत्येक चुनौती के सामने कंपनी की उत्कृष्टता बनाए रखना ही सभी अधिकारियों का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि कठिन चयन प्रक्रिया से यहां तक पहुंचना केवल रोजगार नहीं, बल्कि संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी है। हाल ही में

 एम पी ट्रांसको में चयनित 42 अभियंताओं, जिनमें 17 महिला अभियंता शामिल हैं, को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण अवधि को कार्यालयीन जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण बताया और फील्ड प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आह्वान किया।तिवारी ने कहा कि सहायक अभियंता संवर्ग कंपनी में सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है, अतः सभी पूरे मनोयोग से दायित्व निभाएं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए सामूहिक प्रयासों को सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।संचालन अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार शर्मा ने किया।

Share This Article