*एमपी ट्रांसको छैगांव के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कर्मी जबलपुर में सम्मानित*

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग छैगांव में कार्यरत मेंटेनेंस कर्मी राकेश ठाकुर तथा आउटसोर्स कर्मचारी महेंद्र सिंह चौहान (बेल्टमैन) को विपरीत परिस्थितियों में ट्रांसमिशन लाइन ब्रेकडाउन का त्वरित एवं सफल निराकरण करने के लिए जबलपुर में सम्मानित किया गया।जून माह में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने से 132 केवी एवं 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों में ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रतिकूल मौसम और दुर्गम क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद दोनों कार्मिकों ने अपनी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय में लाइनों को पुनः चालू कराया, जिससे खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों को संभावित विद्युत संकट से बचाया जा सका।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एमपी ट्रांसको मुख्यालय, जबलपुर में आयोजित समारोह में दोनों कर्मियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री स्वराज शर्मा तथा मुख्य अभियंता (ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस) श्री डी.के. अग्रवाल ने सम्मानित किया।

Share This Article