राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सोहेल सिद्दीकी निर्वाचित,अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

News Desk
1 Min Read

जबलपुर मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में द्वितीय चरण की मतगणना में एलिमिनेशन राउंड का 33 वां दिन मंगलवार को पूरा हुआ।जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सोहेल सिद्दीकी ने निर्धारित कोटा पार कर लिया इसके साथ ही उन्हें निर्वाचित माना गया। उनके निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि राशिद सोहेल सिद्दीकी की जीत अधिवक्ता हितों की जीत है।वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सोहेल सिद्दीकी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण, युवा अधिवक्ताओं के हितों और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर अधिवक्ता सर्वश्री प्रकाश गुप्ता, सूर्य प्रताप राय, अमित खत्री, संजीव मिश्रा, विनय गौतम, कोस्तुभ चतुर्वेदी,शफी खान,शेख दिलशाद,अब्दुल तवाब फरीदी, साजिद नवाज,हाजी इसरार अहमद रमेश अहिरवार, जुगल किशोर लोधी,सहित सैकड़ो अधिवक्तागण मौजूद थे।

Share This Article