जबलपुर। शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम और प्रशासन कितना लापरवाह है, इसका जीता-जागता उदाहरण आज देखने को मिला। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि *अमखेरा से बायपास को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग* पर जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फट गई है।यह वही मार्ग है जहां *दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन होता है*, हजारों ट्रक, डंपर, कार और दोपहिया वाहन रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। पाइपलाइन फटने से अब पूरा आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।पाइपलाइन से 20-25 फीट ऊंचे फव्वारे के रूप में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लाखों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं पूरी सड़क तालाब बन गई है। स्थिति यह है कि कार, ट्रक, ऑटो, बाइक पानी में फंसे हुए हैं, JCB मशीन लगाकर व्यवस्था संभालनी पड़ रही है और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।एक तरफ सरकार जल संरक्षण का नारा देती है,
दूसरी तरफ प्रशासन की अनदेखी से जनता के टैक्स से शुद्ध किया गया पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी से बीमारियों और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।समाजवादी पार्टी इस लापरवाही की कड़ी निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि -1. अमखेरा-बायपास मार्ग पर फूटी पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए।2. पानी की बर्बादी की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई हो।3. इस व्यस्ततम मार्ग पर यातायात तत्काल सुचारू किया जाए।यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी l
