जबलपुर कुंडम के वाजपेई वेयर हाउस में लाखों के घोटाले का पर्दाफाश, सपा नेता आशीष मिश्रा ने कलेक्टर से की CBI जांच जैसी कार्रवाई की मांग गरीबों के मुंह का निवाला चोरी! ग्राम तिलसनी के वेयर हाउस में बड़ा अनाज घोटाला, चौकीदार से लेकर मालिक तक संदेह के घेरे में थाना कुंडम अंतर्गत ग्राम तिलसनी में स्थित वाजपेई वेयर हाउस में सरकारी अनाज की खुलेआम चोरी और भ्रष्टाचार* का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर जनहित के मुद्दे को लेकर आज *समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी बरगी विधानसभा 96 आशीष मिश्रा ने जिला कलेक्टर जबलपुर को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायत में स्पष्ट कहा गया है कि वेयर हाउस से लगातार अनाज की अवैध निकासी हो रही है। स्टॉक रजिस्टर में हेराफेरी कर शासन को करोड़ों का चूना लगाने की साजिश चल रही है। यह सीधे-सीधे गरीबों के हक पर डाका और शासन की खाद्य सुरक्षा योजना में बड़ा भ्रष्टाचार है।सपा नेता आशीष मिश्रा ने कहा “ये छोटी-मोटी चोरी नहीं, संगठित भ्रष्टाचार है। वेयर हाउस के मालिक, कर्मचारियों और चौकीदार की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। यदि स्टॉक का भौतिक सत्यापन और CCTV फुटेज की जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”हमारी मांग 1. वेयर हाउस को तत्काल सील कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन हो।2. पिछले 6 महीने के CCTV फुटेज को जब्त किया जाए।3. चौकीदार और मालिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ हो।4. दोषियों पर NSA और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत FIR दर्ज हो।
आशीष मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन के अंदर जांच कमेटी नहीं बनी तो समाजवादी पार्टी वेयर हाउस के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी !
