कटनी में ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता वृद्धि का कार्य शीघ्र करें एमडी सुनील तिवारी को निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत एम पी ट्रांसको एम डी ने किया कटनी के 400 के वी सबस्टेशन का निरीक्षण

News Desk
3 Min Read

जबलपुर  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको )के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कटनी 400 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने 400 केवी सब स्टेशन से प्रदेश के तीसरे सबसे पुराने 132 केवी सबस्टेशन शांति नगर कटनी के लिए ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता वृद्धि के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कटनी शहर के साथ 132 केवी सबस्टेशन स्लीमनाबाद,ढीमरखेडा एवं मनसकरा के लिए बेहद उपयोगी इस लाइन की क्षमतावृद्धि के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पुराने कम क्षमता के कंडक्टर को अधिक क्षमता के आधुनिक तकनीक के एचटीएलएस कंडक्टर से बदलने के कारण अब 132 केवी सबस्टेशन कटनी में पहले के मुकाबले तीन गुनी अधिक सप्लाई उपलब्ध रहेगी अतः अधिकारी इस कार्य की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें।प्रबंध संचालक ने इसके अलावा 400 केवी सबस्टेशन कटनी में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। 132 केवी सबस्टेशन स्लीमनाबाद एवं डीमरखेड़ा के लिए बनाये जा रहे दूसरे सर्किट के निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और इसे भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। रबी सीजन से पूर्व पोस्ट मानसून मेंटेनेंस पूरा करें प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने उपस्थित मुख्य अभियंता टेस्टिंग एम वाय मंसूरी को निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन के पहले ही सबस्टेशन के सभी पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि बिरसिंहपुर जनरेटिंग स्टेशन से आने वाली 700 मेगावाट एवं सतना से मिलने वाली 50 मेगावाट बिजली का समुचित उपयोग हो सके।उन्होंने कहा कि 400 केवी सबस्टेशन में चल रहे महत्वपूर्ण उपकरणों की शिफ्टिंग का कार्य पूरी सजगता, सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करते हुए सर्वोच्च गुणवत्ता के साथ किया जाये।उन्होंने रेलवे के लिए एक अतिरिक्त ट्रैक्शन फीडर तैयार करने की संभावनाओं के बारे में भी विचार विमर्श किया. उन्होंने सब स्टेशन में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों से भी संवाद किया।ये अधिकारी रहे उपस्थित प्रबंध संचालक के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता टेस्टिंग एम ए मंसूरी अतिरिक्त मुख्य अभियंता टेस्टिंग आर सी शर्मा,करपालन अभियंता ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस श्री एस के मुडा,कार्यपालन अभियंता श्री आर आर पटेल, सहायक अभियंता एसके चतुर्वेदी,मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article