*संस्कारधानी समरसता कजलिया महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त समरसता सेवा संगठन के संयोजन में सर्व समाज की सहभागिता से रचेगा धर्म-संस्कृति का इतिहास*

News Desk
2 Min Read

जबलपुर आपसी सद्भाव और समरसता के प्रतीक कजलियां महापर्व के अवसर अवसर पर समरसता सेवा संगठन के संयोजन में सर्व समाज की सहभागिता से संस्कारधानी समरसता कजलिया महोत्सव का चौथा आयोजन शनिवार 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे से हनुमान सरोवर में किया गया है।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष ने बताया इस भव्य-दिव्य एवं गरिमामय समारोह की संयोजना पर संतों-महंतों सहित प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद और सबका साथ और आशीर्वाद एक मंच पर होगा।श्री पांडे ने बताया कि आयोजन में कजलियों की पारंपरिकता के साथ ही साहित्यिक और सांस्कृतिक छटा भी रहेगी। इस अवसर पर ‘सनातन संस्कृति में समरसता के प्रतीक पर्व कजलियों का महत्व’ विषय पर तीन वर्गों , माधमिक, उच्चतर माध्यमिक और महाविद्यालयीन वर्गों के लिए “समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक क़ज़ालियाँ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।इसके साथ ही बच्चों के लिए विविध वेशभूषा प्रतियोगिता, महिलाओं की सहभागिता के लिए भी पूजा की थाली सजाओ और हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। वहीं सर्व समाज की सहभागिता से पारंपरिक स्वादिष्ट और खान-पान जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ भी रहेगा। श्री पांडे ने बताया कि वहीं बुंदेलखंड के अति लोकप्रिय कलाकार देवी अग्रवाल, श्याम बैरागी एवं स्थानीय खातिलब्ध कलाकारों द्वारा आल्हा, लोकगीत गायन सहित पारंपरिक नृत्य की मोनमोहनी प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं चाइल्ड जोन में बच्चों के आनंद के इंतेजाम किए गए है।समरसता सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन, अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ ने सब सबको जाने, सब सबको मानें के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव के आयोजन में संस्कारधानी के सभी जनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Share This Article